Thursday, April 25, 2013

वो प्यार मुझे लौटा दो.....................

उनकी खामोशियों ने हमेशा हमें सदा दी..
हमने उन्ही का दिल तोडा जिन्होंने हमें पनाह दी...........

अब हालात बहाते है हमारी हालत पर आंसू ..
उनसे ही कर बैठे बेवफाई जिन्होंने हमें सच्ची वफ़ा दी........

उन्होंने तो हमें अपनी सिर  आँखों पर बिठाया ..
और हमने अपनी ज़िन्दगी से उनकी हस्ती मिटा दी.......

हमारी राहों को उन्होंने फूलों से गुलज़ार बना दिया ..
हमने तो उनके लिए कांटो की सेज़ सजा दी .....

कहते है प्यार खुद को खोकर सब कुछ पाने का नाम है ..
अरे हम तो खो बैठे उन्हें ही जिन्होंने हमें अपने मन में जगह दी ......

जब हम भटक रहे थे दर बदर प्यासे हिरन की तरह ..
वो ही एक शख्स थे जिन्होंने हमें प्यार की बरखा दी .....

हमने तो अपनी ख़ुशी के लिए उनके प्यार की सौदेबाजी कर डाली ..
और एक वो थे जिन्होंने हमारी एक मुस्कान के लिए अपनी सारी खुशिया लुटा दी .....

उन्होंने तो अपने छोटे छोटे सपनो में हमें भागीदार बनाया ..
हमने ही अपने आपको तड़प तड़प कर जीने की वजह दी .....

हमें तो आदत हो गयी थी हर बाज़ी जीतने की ..
क्या पता था की उन्होंने ही हमारी हर बाज़ी को जीत की दिशा दी ....

आज उनको खोकर उनकी अहमियत समझ आई है ...
सब कुछ जीतकर हार गए उन्हें, रह गए है अकेले,
तड़पते हुए , चाहते है उनका साथ कुछ पल के लिए ...
पर शायद इसी तरह खुदा ने हमें हमारे गुनाहों की सजा दी .....

No comments:

Post a Comment